लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बढ़ते अपराधों को लेकर विधानसभा में हंगामा, धारीवाल, कटारिया और राठौड में आरोप-प्रत्यारोप

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 17, 2019 00:35 IST

चूरू जिले के सरदारशहर में हिरासत में नेमीचंद की मौत और उसकी भाभी से दुष्कर्म, राजसमंद में हैडकांस्टेबल की हत्या और जयपुर में ओमेक्स सिटी में हुए अपहरण कांड के मामले रह रहकर विधानसभा में गूंजते रहे।

Open in App

प्रदेश में अपराध से जुड़ी तीन बड़ी घटनाओं की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। चूरू जिले के सरदारशहर में हिरासत में नेमीचंद की मौत और उसकी भाभी से दुष्कर्म, राजसमंद में हैडकांस्टेबल की हत्या और जयपुर में ओमेक्स सिटी में हुए अपहरण कांड के मामले रह रहकर विधानसभा में गूंजते रहे। संसदीय मंत्री शांति धारीवाल ने तीनों मामलों में एक के बाद एक सरकार का पक्ष रखते हुए अपने उद्बोधन में जयपुर पुलिस की पीठ थपथपाने की कोशिश की। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने पुलिस और प्रशासन पर नाकामी के आरोप जड़े।

नेमीचंद की हिरासत में मौत पर बोलते हुए धारीवाल ने कहा कि उक्त मामले में जांच न्यायिक अधिकारी से कराई जा रही है और जितनी धाराएं लगाई जा सकती थी पुलिस द्वारा वे लगाई गईं हैं। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी को भी एपीओ किया गया है। इस पर उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जिस प्रकार मृतक का दाह संस्कार हुआ उससे पुलिस की मिली भगत जाहिर होती है। डाॅक्टर को मौत को हार्ट अटैक से दिखाने का दबाब बनाया गया। राठौड ने 302 और 376 के तहत मामला दर्ज करने और सीबीआई जांच की मांग रखते हुए सस्पेंड पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया यह सवाल पूछा।

संसदीय मंत्री के वक्तव्य के बीच सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा ने कहा कि प्रकरण में मृतक की पत्नी के साथ दुष्कर्म और नाखून उखाड़ने की बात को झूठा बताया और कहा कि इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के रिश्तेदारों का हाथ है। नेता प्रतिपक्ष ने जब पूछा कि इस मामले में रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई इस पर धारीवाल ने कहा कि जब इस मामले में रिपोर्ट ही नहीं दी गई तो मामला किस आधार पर दर्ज किया जाता। तो कटारिया ने कहा कि निचले स्तर पर कार्यवाही नहीं होने के कारण पीड़िता को डीजीपी तक आने को विवश होना पड़ा।राजसमंद में हेडकांस्टेबल की हत्या के मामले में जवाब देते हुए शाति धारीवाल ने कहा कि उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और शेष की तलाश जारी है और वे भी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।

जयपुर में तीन बंधकों को मुक्त कराये जाने के मामले में धारीवाल ने जयपुर पुलिस की पीठ ठोकी और 400 पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रात 600 फ्लेट्स की तलाशी लेकर बंधकों को छुड़ाया। धारीवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं गृहमंत्री रह चुके हैं तो क्या में इस मामले में पुलिस की एफिसिएंसी की सराहना नहीं करेंगे।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज