लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Panchayat Election Results 2021: कांग्रेस ने मारी बाजी, 6 में से चार जिला परिषद सहित 670 सीट पर कब्जा, भाजपा के हाथ में दो, जानें सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 5, 2021 07:26 IST

Rajasthan Panchayat Election Results 2021: कांग्रेस ने 670, भाजपा ने 551, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 40, बसपा ने 11 सीटें जीतीं। वहीं 290 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देभरतपुर जिला परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।भरतपुर में बोर्ड बनाने में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।मुख्य विपक्षी दल भाजपा को सिरोही जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है।

Rajasthan Panchayat Election Results 2021: राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छह जिलों में हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में बाजी मारते हुए चार जिला परिषदों में बहुमत हासिल किया है।

राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्यों, 1564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के परिणाम शनिवार को जारी किए गए। इनमें मुख्य विपक्षी दल भाजपा को सिरोही जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि भरतपुर जिला परिषद में वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।

हालांकि भरतपुर में बोर्ड बनाने में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इन छह जिलों में जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों में 99 सीटें जीतकर कांग्रेस आगे रही, वहीं भाजपा के खाते में 90 सीटें आईं। आठ निर्दलीय व बसपा के तीन उम्मीदवार भी जिला परिषद सदस्य चुने गए।

कांग्रेस को जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा में बहुमत मिला है जहां उसके जिला प्रमुख होंगे। सिरोही में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा लेकिन भरतपुर में इसका फैसला करने में निर्दलीय व बसपा सदस्यों की बड़ी भूमिका रहेगी। भरतपुर जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में भाजपा को 17, कांग्रेस 14, बसपा दो व निर्दलीय चार पर जीते।

वहीं छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में कुल 1564 सीटों में से 1562 सीटों के लिए परिणाम भी घोषित कर दिए गए। इनमें कांग्रेस ने 670, भाजपा ने 551, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 40, बसपा ने 11 सीटें जीतीं। वहीं 290 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।

गौरतलब है कि भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही जिलों में तीन चरण में 26 अगस्त, 29 अगस्त और एक सितंबर को मतदान हुआ था। जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान का चुनाव छह सितंबर को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव सात सितंबर को होगा।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि ये परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए ‘झटका’ हैं।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा, अन्य दलों व निर्दलीयों का प्रतिशत मिलायेंगे तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही जनादेश है। पूनियां के अनुसार जिस ढंग से कांग्रेस इन नतीजों को प्रचारित कर रही है, वो बहुत बड़ी जीत नहीं है, ना यह भाजपा की हार है। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसBJPबीएसपीपंचायत चुनावPanchayat Samiti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह