लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जैश-ए-मोहम्मद के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त अभियान

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2019 10:23 IST

कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद की ओर से सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी चिट्ठी मिली है जिसमें रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है।

Open in App

उत्तर भारत में कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। राजस्थान में जोधपुर की जीआरपी की अधिक्षक ममता विश्नोई ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है पर अभी कोई संदिग्ध वस्तु या शख्स नहीं मिला है। 

ममता ने बताया, 'पंजाब और राजस्थान के रेलवे स्टेशन उड़ाने संबंधी जैश-ए-मोहम्मद की ओर से धमकी भरे पत्र मिलने के बाद हमने आरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल कुछ भी बड़ी चीज हाथ नहीं लगी है।' 

बता दें कि कथित तौर पर जैश की ओर से सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी चिट्ठी मिली है जिसमें रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आतंकी संगठन ने 13 मई को कुछ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। दरअसल, बुधवार को ही डीआरएम फिरोजपुर के नाम एक पत्र भेजा गया था, जिसमें जयपुर मंडल के रेवाड़ी रेलवे जंक्शन का भी नाम शामिल था। इसके बाद से ही जीआरपी, आरपीएफ व जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इस धमकी में फिरोजपुर सहित जालंधर, फरीदकोट, अमृतसर और बरनाला रेलवे स्टेशन के भी नाम हैं।

 

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदपंजाबराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव