लाइव न्यूज़ :

वैश्वीकरण के प्रभावों से कृषि क्षेत्र अछूता नहीं, राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- युवा वर्ग आगे आएं, अवसर का लाभ उठाएं

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 11, 2020 19:04 IST

कृषि को नए आयामों पर ले जाने में को कसर नहीं छोड़ें और कृषक वर्ग को आय सुरक्षा प्रदान करने में अपना योगदान दें। इस क्षेत्र में अनुसन्धान, नए उद्यमों व नवाचार की अभी बहुत गुंजाइश हैं। इस क्षेत्र में काफी कुछ किया गया है और काफी कुछ किया जाना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्वीकरण का लाभ उठाने के लिए  कृषि उत्पादों में गुणवत्ता एवं मूल्य संवर्धन पर अधिक काम करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि भारत ऐसा देश हैं, जहाँ नौजवानों की संख्या अधिक है। इन युवाओं की ऊर्जा व समझदारी से हम देश को न ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। कृषि को एक लाभकारी उद्यम बनाने में सहयोग करें ताकि भविष्य में कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का रुझान बढ़ सके।

जयपुरः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कृषि से जुड़े सभी नीति निर्धारकों, वैज्ञानिकों, अध्यापकों, उद्यमियों और विद्यार्थियों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

कृषि को नए आयामों पर ले जाने में को कसर नहीं छोड़ें और कृषक वर्ग को आय सुरक्षा प्रदान करने में अपना योगदान दें। इस क्षेत्र में अनुसन्धान, नए उद्यमों व नवाचार की अभी बहुत गुंजाइश हैं। इस क्षेत्र में काफी कुछ किया गया है और काफी कुछ किया जाना बाकी है।

वैश्वीकरण के प्रभावों से कृषि क्षेत्र अछूता नहीं है। वैश्वीकरण का लाभ उठाने के लिए  कृषि उत्पादों में गुणवत्ता एवं मूल्य संवर्धन पर अधिक काम करने की आवश्यकता है। राज्यपाल आज यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से सरदारशहर स्थित उच्च अध्ययन संस्थान मानित विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि भारत ऐसा देश हैं, जहाँ नौजवानों की संख्या अधिक है। इन युवाओं की ऊर्जा व समझदारी से हम देश को न ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। कलराज मिश्र ने कहा कि सभी युवा, देश में कृषि व किसानों की स्थिति सुधारने में महत्ती भूमिका निभाते हुए कृषि को एक लाभकारी उद्यम बनाने में सहयोग करें ताकि भविष्य में कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का रुझान बढ़ सके।

युवाओं के पास सपने पूरे करने व मुकाम हासिल करने के अनेक अवसर हैं। जरूरत है युवा अच्छी कार्य योजना बनाकर इन अवसरों का लाभ उठायें और अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ें और देश की प्रगति में भागीदार बनें। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 की महामारी ने जीवन के परिदृश्य को बदल कर रख दिया है।

आज संपूर्ण विश्व इस परेशानी से जूझ रहा है व सभी पूर्ण सतर्कता के साथ इस महामारी को हराने में लगे हैं। अचानक आई इस विपदा ने मानव जाति को संकट में डाल दिया है, किंतु हम सभी ने इस परेशानी का पूरे साहस से सामना किया है व हार नहीं मानी है।

उन्होंने कहा कि आज उद्यमों के नए रूप सामने आये हैं। डिजिटल तरीकों से पढ़ा हो रही है। छोटी व बड़ी सभी उम्र के लोगों ने इसका प्रयोग सीख कर काम करना शुरू कर दिया है। बड़े-बड़े आयोजन डिजिटल तरीकों से हो रहे हैं। शुरू में कुछ क्षेत्रों को नुकसान हुआ पर सरकार, उद्यमियों व कृषकों के मिले-जुले प्रयासों की वजह से अब अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय जिस तरह से ग्रामीणों को, शहरों से अपने गांवों की तरफ दौड़ना पड़ा, वह अत्यंत पीड़ादायक रहा। वर्तमान समय में विशेष तौर पर शैक्षिक क्षेत्र में मूल्यों का हस सर्वत्र दृष्टिगोचर हो रहा है। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक सतत रूप में मूल्यों के संवर्धन की महती आवश्यकता है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकलराज मिश्रअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल