लाइव न्यूज़ :

बसों पर सियासत: अब राजस्थान ने योगी सरकार को भेजा 36 लाख रुपये का बिल, कोटा से वापस यूपी आए छात्रों से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2020 07:28 IST

कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रवासी श्रमिकों के लिए एक हजार बसों के संचालन को लेकर राजनीति जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा भेजा गया यह लेटर 8 मई का है लेकिन मीडिया में अब सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में करीब 11 हजार छात्र उत्तर प्रदेश के फंसे हुए थे, जिन्हें योगी सरकार द्वारा पिछले महीने वापस लाया गया था।

लखनऊ: प्रवासी श्रमिकों के लिए एक हजार बसों के संचालन को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के आरोप-प्रत्यारोप बीच राजस्थान सरकार की भी एंट्री हो गई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में उन्होंने 36 लाख रुपये का बिल भेजा है। राजस्थान राज्य परिवहन (RSRTC) ने उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC) को एक पत्र लिखते हुए  36,36,664 रुपये का बिल भुगतान करने को कहा है। यह बिल कोटा से यूपी लाए गए बच्चों के लिए 70 बसें उपलब्ध करवाने का है। 

पिछले महीने सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोटा में पढ़ रहे यूपी के 10, 500 बच्चों को वापस अपने राज्य बसों के जरिए से बुलाया था। जो वहां लॉकडाउन में फंस गए थे। 

पत्र में RSRTC ने लिखा है कि अप्रैल 17 से 19 तक  कोटा में पढ़ रहे छात्रों को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी (आगरा) और झांसी तक पहुंचाने के लिए RSRTC द्वारा बसों की व्यवस्था कर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। जिसका बचा हुआ पेमेंट 36,36,664 (छत्ती लाख छत्तीस हजार छ सौ चौसठ रुपये)  इतना है। पत्र में RSRTC ने UPSRTC के लिए बैंक अकाउंट डिटेल भी दिए हैं। 

राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा भेजा गया यह लेटर 8 मई का है लेकिन मीडिया में अब सामने आया है।

क्या है पूरा विवाद 

असल में लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में करीब 11 हजार छात्र उत्तर प्रदेश के फंसे हुए थे। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने घर पहुंचाने के लिए 560 बसें भेजी थीं। लेकिन छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से  राजस्थान सरकार ने 70 बसों का इंतजाम किया था। इन्ही बसों का किराया अब राजस्थान सरकार द्वारा मांगा जा रहा है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतयोगी आदित्यनाथराजस्थानउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष