लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने समाज के हर वंचित को विकास की मुख्‍यधारा से जोड़ा : राज्‍यपाल मिश्र

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:05 IST

Open in App

जयपुर, 10 फरवरी राजस्‍थान के राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को कहा कि राज्‍य सरकार ने समाज के हर वंचित को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर आमजन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

राज्‍यपाल राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के छठवें सत्र की शुरुआत पर सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने अपने अभिभाषण में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद समाज के हर वंचित को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर विकासपरक दृष्टिकोण का दायरा बढ़ाते हुये राज्य की लोककल्याणकारी सरकार ने कृषक-ऋण माफी, इंदिरा रसोई योजना, औद्योगिक विकास, वन स्टॉप शॉप, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, महिला सशक्तीकरण, जल संरक्षण योजना, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं और आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का विस्तार कर आमजन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

मिश्र ने कहा कि राज्‍य में कोविड-19 के रोगियों का सम्पूर्ण इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि गंभीर रोगियों की जान बचाने के लिए मंहगे इंजेक्शन निःशुल्क लगाये जा रहे हैं... तथा सीने में संक्रमण की जांच के लिए एच. आर. सीटी स्कैन सहित अन्य जांचों की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की गयी है।

मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना कोरोना काल में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई है। इस योजना के प्रारम्भ से अब तक 86 करोड़ से अधिक बाह्य रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके तहत विभिन्न प्रकार की 713 दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का भी वाचन किया। देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण में संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया।

इससे पहले राज्यपाल मिश्र के अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव निरंजन आर्य और विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने उनका स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल को आरएसी की बटालियन ने सलामी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी