लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को जैव विविधता संरक्षण में फ्रांस का मिला समर्थन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:28 IST

Open in App

फ्रांसीसी विकास एजेंसी ‘फ्रैंसेज डी डेवलपमेंट (एएफडी) राजस्थान के पूर्वी जिलों में वन एवं जैव विविधता के सरंक्षण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की आर्थिक मदद करेगी। एक बयान के अनुसार एएफडी के भारत में निदेशक ब्रूनो बोस्ले ने यहां वन विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा व मुख्य सचिव निरंजन आर्य से राजस्थान वानिकी व जैव विविधता परियोजना पर चर्चा की। बयान के मुताबिक फ्रांस की एजेंसी द्वारा इस परियोजना में निवेश किया जाएगा। इसके तहत स्थानीय समुदाय के साथ-साथ् 1200 स्वयं सहायता समूहों की मदद से परियोजना लागू की जाएगी। प्रमुख सचिव गुहा ने कहा कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वन के लिए स्थानीय समुदायों की भागेदारी अहम होगी, इन्हें इस उद्देश्य से जोड़ने के लिए परियोजना के अधीन आय के ऐसे साधनों को बढ़ावा दिया जायेगा जो स्थानीय प्राकृतिक सम्पदा संरक्षण के अनुकूल हों। उन्होंने बताया कि जैव विविधता संरक्षण परियोजना के अन्तर्गत अलवर, बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर और टोंक जिलों को लक्षित किया गया है। इस परियोजना के तहत 33,000 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही करीब 40,000 हेक्टेयर में वन क्षेत्र भी सघन होगा। इसमें स्थानीय मान्यता में पवित्र माने जाने वाले ओरान क्षेत्र में 3000 हेक्टेयर संरक्षण प्रबंधन किया जाएगा। इससे वन क्षेत्र के बाहर भी पौधरोपण कार्य को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना वनों की बहाली पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। इसके साथ ही भरतपुर में जैव विविधता उद्यान स्थापित करने का भी प्रस्ताव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

भारतRajasthan: ISI के लिए जासूसी के आरोप में अलवर से शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से साझा कर रहा था जानकारी; भेजा गया 3 दिन की पुलिस रिमांड में

क्राइम अलर्टRajasthan: निर्दयता की हद पार, भीलवाड़ा में 15 दिन के नवजात को जंगल में फेंका, मुंह में पत्थर ठूंसकर लगाया फेवीक्विक

क्राइम अलर्टRajasthan: ठेले से टकराई कार तो भड़की भीड़, पीट-पीट कर युवक की ली जान; भीलवाड़ा में भारी पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टहॉरर, अस्पताल में महिला से दरिंदगी... अलवर में मानवता शर्मसार?, आईसीयू में भर्ती 32 साल की विवाहिता से नर्सिंग स्टाफने किया दुष्कर्म

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?