लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भाजपा के पूर्व विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़ कर बन्दूक की नोक पर दी गई धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 11:29 IST

बताया जा रहा है की भाजपा के पूर्व विधायक के गाड़ी को ओवरटेक कर उसके कांच को तोड़े गए है। यही नहीं गाड़ी में सवार पूर्व विधायक को हमलावरों द्वारा धमकाया भी गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजालौर के पूर्व भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने बन्दूक की नोक पर पूर्व विधायक को धमकाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर:राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार रात पांच अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व विधायक पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि जालोर जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया और उन्हें बंदूक की नोक पर धमकाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। 

गाड़ी को ओवरटेक रोका और दी धमकी

इस पर बोलते हुए अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विका सांगवान ने बताया कि घटना नरेली पुलिया के पास उस समय हुई, जब आरोपियों ने पूर्व विधायक के एसयूवी वाहन को ओवरटेक कर रोका और उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर धमकाया है। 

वहीं इस हमले के पीछे का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

मामला दर्ज हुआ है

इस संबंध में अलवर गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अलवर गेट थानाधिकारी मोहम्मद जाबिर के मुताबिक, पूर्व विधायक मेघवाल और दो अन्य लोग एसयूवी वाहन से जालौर जा रहे थे, तभी बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों ने उनके वाहन को रोक लिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व विधायक के वाहन का कांच तोड़ दिया और एक बंदूक की नोक पर उन्हें धमकी दी। जाबिर के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मेघवाल जालौर से भाजपा की पूर्व विधायक हैं। 

टॅग्स :राजस्थानBJPPoliceMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह