लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोरोना वायरस के चलते वसूली के महीने में कर्जदारों-किरायेदारों पर लटकी भुगतान की कटार

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 18, 2020 06:06 IST

वर्तमान स्थिति ने खाड़ी संकट के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं. सिनेमाघर, बाजार आदि बंद हैं, जिसके कारण ढाबों, होटलों आदि का कारोबार भी थम-सा गया है और बाजार में खराब होने वाली चीजों, सब्जियों आदि के दाम जमीन पर आ गए हैं, तो कुछ चीजों के भाव आसमान में पहुंच गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते असर के चलते घोषित सरकारी बंद के बीच आमजन, खासकर सामान्य वर्ग के लिए आर्थिक संकट भी गहराता जा रहा है. मार्च का महीना सरकारी, गैर-सरकारी स्तर पर वसूली का महीना होता है, ऐसे में बिजली के बिल, बैंक के बकाया, ब्याज, टैक्स आदि से संबंधित भारी आर्थिक तनाव रहता है.

कोरोना वायरस के बढ़ते असर के चलते घोषित सरकारी बंद के बीच आमजन, खासकर सामान्य वर्ग के लिए आर्थिक संकट भी गहराता जा रहा है. मार्च का महीना सरकारी, गैर-सरकारी स्तर पर वसूली का महीना होता है, ऐसे में बिजली के बिल, बैंक के बकाया, ब्याज, टैक्स आदि से संबंधित भारी आर्थिक तनाव रहता है.

जाहिर है, अर्थ-चक्र गड़बड़ाने के कारण किरायेदारों, कर्जदारों, बकायादारों के लिए जरूरी धन की व्यवस्था करना मुश्किल होता जा रहा है. यदि ऐसी स्थिति लंबी चली तो राशन-पानी की व्यवस्था भी बड़ा सवाल बन जाएगा.

इन हालात में सरकार को विभिन्न प्रतिष्ठानों को बंद करने के साथ-साथ सरकारी, गैर-सरकारी वसूलियां रोकने के अलावा लोगों के लिए राशन-पानी का भी इंतजाम करना होगा.

वर्तमान स्थिति ने खाड़ी संकट के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं. सिनेमाघर, बाजार आदि बंद हैं, जिसके कारण ढाबों, होटलों आदि का कारोबार भी थम-सा गया है और बाजार में खराब होने वाली चीजों, सब्जियों आदि के दाम जमीन पर आ गए हैं, तो कुछ चीजों के भाव आसमान में पहुंच गए हैं.

देश-विदेश में राजस्थान के लाखों लोग कार्यरत हैं, इनमें से श्रमिक-वर्ग तो भविष्य को लेकर बहुत परेशान है. दक्षिण राजस्थान- उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों के हजारों लोग खाड़ी के देशों में मजदूरी करते हैं. वहां वे परेशान हैं और यहां उनके परिवारजन तनाव में हैं.

कोरोना वायरस के तनाव के बीच देश-प्रदेश की सरकारों ने इस वर्ग की सुरक्षा, प्रमुखरूप से आर्थिक सुरक्षा की ओर अब तक कोई खास ध्यान नहीं दिया है.

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा