लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में छिड़े सियासी घमासान में भाजपा भी कूदी, फोन टैपिंग पर प्रदेश अध्यक्ष बोले-लोकतंत्र में ऐसी कवायद तो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोषी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 13, 2021 16:18 IST

राजस्थान में छिड़े सियासी घमासान में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग के आरोप लगने के बाद भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन टैपिंग के आरोप लगने के बाद भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा पद, पॉवर और पैसे को लेकर घमासान चल रहा है। शेखावत ने कहा कि फोन टैपिंग के आरोपों पर मुख्यमंत्री स्पष्टीकरण दे। 

राजस्थान में छिड़े सियासी घमासान में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग के आरोप लगने के बाद भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगा है। हम आपको बता दें कि फोन टैपिंग के आरोप कांग्रेस पार्टी के ही विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने लगाए हैं। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुझे पता लगा है कि कुछ कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री से अवैध रूप से फोन टैप किए जाने की शिकायत की है। कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया को इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अवैध रूप से जनप्रतिनिधियों के फोन टैप कर उसका इस्तेमाल हथियार के रूप में करती है, यह आरोप कई बार लगाया गया है। 

शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल कहा था कि राजस्थान में ऐसा नहीं होता है। जबकि उन्हीं के ही मंत्री ने विधानसभा में यह माना था कि कानूनी तौर पर फोन टैप किए गए थे। 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जासूसी की साजिश

शेखावत के साथ ही कई अन्य भाजपा नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जासूसी की साजिश चल रही है। कांग्रेस में घमासान के चलते राजस्थान बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। 

पद, पावर और पैसे को लेकर घमासान

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पिछले ढाई साल के दौरान राजस्थान कांग्रेस में पद, पावर और पैसे को लेकर आंतरिक घमासान चल रहा है। महीनों तक होटल में रुकते हैं तो कभी फोन टैप करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जाता है। 

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोषी

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि फोन टैपिंग को लेकर कांग्रेस विधायक का बयान सारी स्थिति खुद बता रहा है। पूनिया ने कहा कि सरकार फोन टैपिंग और जासूसी कर रही है तो मेरा सवाल है कि वो कौन विधायक हैं, जिनके फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसे उजागर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह की कवायद होती है तो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोषी होते हैं। 

टॅग्स :राजस्थानगजेंद्र सिंह शेखावतराजवर्द्धन सिंह राठौड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो