लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः बांसवाड़ा में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार चले रहे पति का शव तालाब में पड़ा मिला, मामला और उलझा

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 23, 2020 21:32 IST

महिला और दो बच्चों के गले पर वार कर हत्या के मामले में पुलिस जिस फरार पति को तीनों की हत्या का आरोपी मानकर तलाश कर रही थी। आज सवेरे उसका शव डायलाब तालाब में पड़ा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और दोनों बच्चों की मौत पहले ही पहेली बनी हुई थी और अब पति देवेंद्र का शव मिलने के बाद हत्या का रहस्य और गहरा गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। पुलिस द्वारा हत्या के बाद सुसाइड की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।

जयपुरः राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रातीतलाई में शिव मार्ग पर एक महिला और दो बच्चों के गले पर वार कर हत्या के मामले में पुलिस जिस फरार पति को तीनों की हत्या का आरोपी मानकर तलाश कर रही थी। आज सवेरे उसका शव डायलाब तालाब में पड़ा मिला।

पुलिस के लिए महिला और दोनों बच्चों की मौत पहले ही पहेली बनी हुई थी और अब पति देवेंद्र का शव मिलने के बाद हत्या का रहस्य और गहरा गया है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बांसवाड़ा एसपी कविंद्र सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई।

साथ ही पुलिस द्वारा हत्या के बाद सुसाइड की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात रातीतलाई शिव मार्ग क्षेत्र में देवेंद्र की पत्नी, बेटे और बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में पुलिस पति देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसकी लाश मिलने से पत्नी और बच्चों की मौत का रहस्य और अधिक गहरा हो गया है।

चूरू के में देह व्यापार का मामला सामने आया

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में पुलिस ने जिस्मफरोषी के व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक होटल से संदिग्धावस्था में मिले 2 युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अनेक आपत्तिजनक सामान और लगभग 70 हजार से अधिक नकद भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।  

जानकारी के अनुसार पुलिस को रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर सुजानगढ़ रोड स्थित एक होटल में अवैध शराब की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां सवाई माधोपुर, भरतपुर, टोंक और पश्चिम बंगाल निवासी 4 युवतियां और 2 स्थानीय युवक संदिग्ध हालत में मिले और जांच करने पर वेष्यावृत्ति की जानकारी मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी ताकि शहर में देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क को पता लगाया जा सके। पुलिस ने होटल से अवैध शराब भी जब्त की है। 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला