लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा चुनावः आप ने सभी इकाइयों को किया भंग, चुनाव प्रभारी मिश्रा बोले-गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़कर मजबूत संगठन बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 18:18 IST

Rajasthan assembly elections 2023: राजस्थान में आप पार्टी के नए चुनाव प्रभारी और द्वारका (दिल्ली) से विधायक विनय मिश्रा ने रविवार को जयपुर में यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखा। अगले तीन महीने पूरे राज्य में सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। प्रदेश में हम सब मिल कर एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगे।

जयपुरः आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में अपने पार्टी संगठन का पुनर्गठन करेगी। इसके लिए उसने मौजूदा राज्य कार्यकारिणी सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। राजस्थान में पार्टी के नए चुनाव प्रभारी, द्वारका (दिल्ली) से विधायक विनय मिश्रा ने रविवार को जयपुर में यह घोषणा की।

यहां बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने राज्य की कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने प्रस्ताव किया कि आज से आप राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिलों और प्रकोष्ठ का संगठन भंग किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले तीन महीने पूरे राज्य में सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।

गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेंगे और प्रदेश में हम सब मिल कर एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगे।’’ इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी व किसान कर्जमाफी को लेकर मौजूदा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी ऐसी सरकार की जरूरत है, जो युवाओं की बात करे। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwalकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार