लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार ने ओबीसी में सर्वाधिक पिछड़ी जातियों के लिए 6 फीसदी अतिरिक्त कोटे का ऐलान किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2023 09:21 IST

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अन्य पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण कोटे को बढ़ा दिया है। अब सरकार ने सर्वाधिक पिछड़ी जातियों को 6 फीसदी अतरिक्त आरक्षण देने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अन्य पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण कोटे को बढ़ायागहलोत सरकार ने सर्वाधिक पिछड़ी जातियों को 6 फीसदी अतरिक्त आरक्षण का ऐलान किया यह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए जाने वाले 21 फीसदी आरक्षण के अतिरिक्त होगा

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अन्य पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण कोटे को बढ़ा दिया है। अब सरकार ने सर्वाधिक पिछड़ी जातियों को 6 फीसदी अतरिक्त आरक्षण देने का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले गहलोत सरकार द्वारा यह बड़ा फैसला बीते बुधवार को लिया गया और इस फैसले की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की।

इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सर्वाधिक पिछड़ी जातियों को दिये जाने वाला यह आरक्षण राज्य द्वारा पहले से ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए जाने वाले 21 फीसदी आरक्षण के अतिरिक्त होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते बुधवार रात में ट्वीट किया और कहा, "ओबीसी वर्ग में सबसे पिछड़ी जातियों की पहचान करने के लिए ओबीसी आयोग द्वारा एक सर्वेक्षण किया जाएगा और आयोग समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट सौंपेगा।"

सीएम गहलोत ने ट्वीट में कहा, ''इससे ​​अति पिछड़ी जातियों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों के अधिक अवसर मिलेंगे।''

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि एससी एवं एसटी वर्ग के विभिन्न संगठन भी लगातार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग कर रहे हैं और सरकार इस मांग के विषय में पूरी गंभीरता के साथ सोच-विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए पहले से दिये जा रहे 10 फीसदी आरक्षण में अचल संपत्ति की शर्त को हटा दिया गया है, जिससे इस वर्ग को पूर्ण रूप से आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानआरक्षणOBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी