लाइव न्यूज़ :

हिंदू सांस्कृतिक पहचान छिपाकर लाभ के लिए इसका दुरुपयोग करना स्वीकार्य नहींः पुडुचेरी की उपराज्यपाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2022 07:42 IST

उपराज्यपाल सुंदरराजन ने कहा कि पहले से ही ऐसी कई पहचानों को छिपाया जा चुका है और अपने लाभ के लिए इसका दुरुपयोग करना स्वीकार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया।तमिलिसाई ने उन लोगों का साथ देकर विवाद खड़ा कर दिया जो विभिन्न हिंदू सांस्कृतिक पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोयंबटूरः पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को उन लोगों का साथ देकर विवाद खड़ा कर दिया जो विभिन्न हिंदू सांस्कृतिक पहचान खासकर मंदिरों की पहचान को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सम्राट राजा राज चोल के बारे में फिल्म निर्देशक वेत्रिमारन द्वारा की गई टिप्पणी और अभिनेता कमल हासन द्वारा दिए गए समर्थन पर एक सवाल के जवाब में सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा कि उनका पालन-पोषण राजा चोल के शासनकाल के दौरान निर्मित तंजावुर में विशाल बृहदेश्वर मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में हुआ था।

निर्देशक वेत्रिमारन ने कहा है कि राजाराज चोल हिंदू राजा नहीं थे और अभिनेता कमल हासन ने भी उनकी बात का समर्थन किया है। कमल हासन ने कहा, "राजराजा चोलन के काल में हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म नाम नहीं था। वैणवम, शिवम और समानम थे। अंग्रेजों ने हिंदू शब्द गढ़ा था। उन्होंने थुथुकुडी को तूतीकोरिन में बदल दिया।" उन्होंने यह भी कहा कि 8वीं शताब्दी के दौरान कई धर्म थे और अधिशंकरर ने 'शंमधा स्तबनम' की रचना की।

उपराज्यपाल सुंदरराजन ने कहा कि पहले से ही ऐसी कई पहचानों को छिपाया जा चुका है और अपने लाभ के लिए इसका दुरुपयोग करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पूजा की अवधारणा तमिलों में निहित है और शैव और वैष्णववाद दोनों ही हिंदुओं की पहचान हैं। पुडुचेरी में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर, सुंदरराजन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ‘अब उज्ज्वल’ है। 

टॅग्स :Tamilisai SoundararajanTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज