लाइव न्यूज़ :

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे राजा भैया, जानिए अन्य विपक्षी नेताओं के नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2022 09:35 IST

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपन समर्थन देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे।मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

लखनऊ: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजा भैया ने कहा, "आज के दौर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का चयन बेहद जरूरी है। यही कारण है कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी उनका समर्थन कर रहे हैं। हमारे दोनों विधायक उनका समर्थन करेंगे।"

वहीं, राजा भैया के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के नेताओं ने एनडीए अध्यक्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को राजा भैया ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल सिंह यादव के साथ लखनऊ में मुर्मू के सम्मान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए।

यूपी विधानसभा में राजभर की पार्टी के छह विधायक हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी समूह के सहयोगी के रूप में लड़ा था। राजा भैया की नवगठित जदएल पार्टी ने इस साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने पहले चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का अमौसी के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा की प्रेस रिलीज के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि एक आदिवासी समाज में जन्मी एक महिला आपका समर्थन लेने आपके पास आई है। बाधाओं के बावजूद मैंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने ये भी कहा कि मैंने जीवन भर वंचित वर्गों और आदिवासी समाज के लिए काम किया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी का सहयोग मुझे मिलता रहेगा। मालूम हो, देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)द्रौपदी मुर्मूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो