लाइव न्यूज़ :

लंपन एलिमेंट राज-उद्धव ठाकरे?, प्रशांत किशोर ने ठाकरे बंधुओं पर कहा-बीएमसी चुनाव में पकड़ साबित करना चाहते

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2025 17:24 IST

मामले में दोनों भाइयों से ज्यादा जिम्मेदारी तो देश की दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ मिलकर सरकार चलाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की बदहाल व्यवस्था को न केवल बदला जाएगा, बल्कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा। बिहार के लोगों को रोजगार के लिए पलायन भी नहीं करना होगा। बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना है।

पटनाः जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों भाई लंपन एलिमेंट (बेकार) हैं। लेकिन इन दोनों से ज्यादा जिम्मेदारी भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ गठबंधन में सरकार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ और सिर्फ वहां होने वाले बीएमसी चुनाव से जुड़ा है। ये दोनों भाई स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी पकड़ साबित करना चाहते हैं। इसलिए मराठी भाषा को लेकर विवाद कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने दोनों भाइयों को लंपन एलिमेंट्स बताते हुए इनके साथ सरकार चलाने पर भाजपा और कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि इस मामले में दोनों भाइयों से ज्यादा जिम्मेदारी तो देश की दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ मिलकर सरकार चलाते रहे हैं।

बता दें कि प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। वह लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आई तो बिहार की बदहाल व्यवस्था को न केवल बदला जाएगा, बल्कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा।

साथ ही बिहार के लोगों को रोजगार के लिए पलायन भी नहीं करना होगा। पीके ने बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से 20 मई को जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत की थी। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना है।

टॅग्स :बिहारपटनाप्रशांत किशोरराज ठाकरेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी