लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने ‘मोदी मुक्त भारत’ को बताया देश की तीसरी आजादी, विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान

By भाषा | Updated: March 19, 2018 08:27 IST

मनसे प्रमुख ने कहा, ‘भारत को पहली बार आजादी 1947 में, दूसरी बार 1977 में (आपातकाल के उपरांत हुए चुनाव के बाद) मिली और 2019 में भारत के ‘मोदी मुक्त’बनने पर उसे तीसरी बार आजादी मिल सकती है।’

Open in App

मुंबई, 18 मार्च: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए विपक्षी दलों की एकता पर जोर दिया। उन्होंने 2019 तक ‘ मोदी मुक्त भारत’ बनाने का आह्वान किया। राज ठाकरे मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

राज ठाकरे ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के झूठे वादों से ऊब चुका है। ‘मोदी मुक्त भारत’बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार को चलता करने की खातिर सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। 

उनका ‘मोदी मुक्त भारत’ का नारा भाजपा के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे की याद दिलाता है। मनसे प्रमुख ने कहा, ‘भारत को पहली बार आजादी 1947 में, दूसरी बार 1977 में (आपातकाल के उपरांत हुए चुनाव के बाद) मिली और 2019 में भारत के ‘मोदी मुक्त’बनने पर उसे तीसरी बार आजादी मिल सकती है।’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के बाद अगर नोटबंदी को लेकर जांच के आदेश दिए गए तो यह 1947 के बाद से देश में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आ सकता है। ठाकरे ने साथ ही महाराष्ट्र सरकार के फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए। ठाकरे ने कहा कि ऐसा संभव है कि मीडिया ने नीरव मोदी-पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर अभिनेत्री की अंत्येष्टि को इतने जोर शोर से दिखाया।

 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज