लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश की संभावना, आईएमडी ने ओरेंज अलर्ट जारी किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली में इस महीने अच्छी-खासी बारिश होने के बावजूद बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी आ सकती है।

ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया जाता है जिसमें सड़कों के जलमग्न होने, नालियों के भरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका होती है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अभी तक मानसून के इस मौसम में 1,146.4 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है जो 46 वर्षों में सबसे अधिक है तथा पिछले साल की बारिश की तुलना में लगभग दोगुनी है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि 1975 में मानसून के मौसम में 1,150 मिमी बारिश हुई थी।

आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। मानसून शुरू होने पर एक जून से 14 सितंबर के बीच शहर में सामान्यत: 607.7 मिमी बारिश होती है। मानसून से मंगलवार तक इस महीने दिल्ली में 390 मिमी बारिश हुई जो 77 वर्षों में सितंबर में हुई सबसे अधिक वर्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल