लाइव न्यूज़ :

वीडियो: केरल में मॉनसून ने दी दस्तक! राजधानी तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

By आजाद खान | Updated: June 7, 2023 21:56 IST

मॉनसून को लेकर आईएमडी ने कहा है कि आने वाले 48 घंटों में पूर्वोत्तर के राज्यों में, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र सहित दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में मॉनसून के प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई है। इससे पहले आईएमडी ने 48 घंटे में यहां पर मॉनसून के प्रवेश करने की बात कही थी। ऐसे में देश के अन्य हिस्सों में भी मॉनसून के आने की संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्‍ली: मॉनसून (Monsoon) को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि ताजा अपडेट के अनुसार केरल में हल्की बारिश शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। हालांकि इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह कहा था कि अगले 48 घंटे में मॉनसून केरल में दस्‍तक दे सकता है। 

विभाग ने कहा था कि राज्य में मॉनसून के प्रवेश होने की संभावना बन रही है और इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल भी हो रही है। बता दें कि इससे पहले विभाग ने कहा था कि रविवार चार जून को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बारिश नहीं हुई थी। 

इससे पहले आईएमडी ने क्या कहा था

इस पर बोलते हुए विभाग ने इससे पहले एक विज्ञप्ति में बताया था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं का सिलसिला बना हुआ है और इसकी गति तेज हो रही है। विभाग ने यह भी कहा है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के तटीय क्षेत्रों में बादलों का आना जाना लगा हुआ है। ऐसे में इन हालातों में यह संभावना जताई जाती है कि केरल में अगले 48 घंटों में मॉनसून के आने और बारिश होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 

यही नहीं विभाग ने यह भी कहा था कि आने वाले 48 घंटों में पूर्वोत्तर के राज्यों में, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र सहित दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में मॉनसून के प्रवेश करने की भारी उम्मीद जताई जा रही है। 

भारत में कब आता है मॉनसून

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जून को भारत में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। ऐसे में इस अनुमान पर इसी साल मई के बीच में आईएमडी ने कहा था कि इस साल चार जून को मॉनसून भारत में प्रवेश करेगा। इस हालत में जब चार जून को मॉनसून की कोई खबर नहीं मिली तो फिर विभाग ने इसके आने में देरी का अनुमान लगाया था।  

टॅग्स :मानसूनकेरलभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज