लाइव न्यूज़ :

Rain Alert: ओडिशा में ‘रेड अलर्ट’ जारी, यूपी में 21 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

By आजाद खान | Updated: August 19, 2022 10:21 IST

आपको बता दें कि ओडिशा में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 10 जिलों के 1,757 गांवों पर इसका बुरा असर पड़ा है। इस कारण 4.67 लाख से भी अधिक लोग इससे काफी प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने तीन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ओडिशा में तेज बारिश के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। वहीं यूपी और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Rain Alert:मौसम विभाग ने ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जताई है। विभाग ने ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। यही नहीं विभाग ने यह भी कहा है कि यूपी के अलग-अलग हिस्सो में 21 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। 

अधर, उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इन तीन राज्यों में आज से मूसलाधार बारिश हो सकती है। 

ओडिशा में ‘रेड अलर्ट’ जारी 

ओडिशा में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गया है जिससे कई इलाके डूब गए है। इस बारिश और बाढ़ के कारण ओडिशा के 10 जिलों के 1,757 गांवों के 4.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है।  मौसम विभाग की माने तो ओडिशा में बारिश के कम होने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे है। 

इसे देखते हुए विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ भी जारी कर दिया है। आज ओडिशा के आठ जिलों में हल्की और सात में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि क्योंझर और मयूरभंज के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। इस कारण यहां पर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। यही नहीं कटक, जगतसिंहपुर और संबलपुर सहित 14 अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया है। 

यूपी में भी हो सकती है भारी बारिश

विभाग के अनुसार, यूपी के अलग-अलग जगहों पर 21 अगस्त तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, सोनभद्र समेत कई और जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। 

यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के करीब 40 जिलों में आज बारिश हो सकती है। ऐसे में लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर , बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तराखंड में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है और मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि यहां पर 20 अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए यहां पर येलो अलर्ट (Yellow Allert) भी जारी किया गया है। 

विभाग के अनुसार, आज नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश हो सकती है। वहीं 20 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में बारिश के होने के आसार है।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतउत्तर प्रदेशओड़िसाउत्तराखण्डमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए