लाइव न्यूज़ :

मध्य, पश्चिम भारत में 29 अगस्त से बारिश की गतिविधि फिर से जोर पकड़ने के आसार : आईएमडी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:41 IST

Open in App

मध्य और पश्चिम भारत में बारिश में कमी के बाद 29 अगस्त से फिर से इसकी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। यह जानकारी शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी। दक्षिण प्रायद्वीप में 30 अगस्त तक वर्षा में तेजी आएगी। इसके बाद इसके कम होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से लगते उत्तर पश्चिम भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होगी। आईएमडी ने कहा कि ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उत्तर पूर्व भारत में अगले 24 घंटे में मध्यम दर्जे से भारी बारिश होगी और फिर उसके बाद बारिश में गिरावट आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर