लाइव न्यूज़ :

‘यात्रियों में देशभक्ति’ पैदा करने के लिए रेलवे अब करेगा ये काम, इस राज्य से होगी शुरुआत

By भाषा | Updated: October 18, 2019 12:23 IST

भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज पहले ही लगाए जा चुके हैं। संबंधित स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ चौकी ध्वज की सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव का काम देखेंगे। 

Open in App

भुवनेश्वर पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने ‘‘यात्रियों में देशभक्ति पैदा करने’’ के लिए जोन के 26 रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लगाने का फैसला किया है। रेलवे ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यात्रियों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करने के रेल मंत्रालय के निर्देश के तहत रेल मुख्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया है।

भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज पहले ही लगाए जा चुके हैं। बयान में कहा गया कि तिरंगा लगाने के लिए प्रस्तावित अन्य स्टेशनों में खुर्दा रोड रेल संभाग में 13, वाल्टेयर में सात और संबलपुर में छह स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर दृश्यता, स्थान की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा उपाय को देखते हुये राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे। खुर्दा रोड संभाग के अंतर्गत प्रस्तावित स्टेशन पुरी, कटक, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, केंदुझर, अंगुल, ढेंकनाल, खुर्दा रोड, खुर्दा शहर, नयागढ़ शहर, ब्रह्मपुर, छतरपुर और पारादीप हैं।

संबलपुर संभाग के अंतर्गत संबलपुर, बारगढ़ रोड, भवानीपटना और महासमुंद रेलवे स्टेशनो, जबकि वाल्टेयर संभाग के अंतर्गत कोरापुट, रायगढ़, पारालाखेमुंडी, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, जगदलपुर और दंतेवाड़ा रेलवे स्टेशन शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि संबंधित स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ चौकी ध्वज की सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव का काम देखेंगे। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?