लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ: दानवे

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:44 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मालगाड़ियों को राष्ट्रीय परिवाहक के लिए वास्तविक रूप से राजस्व उपलब्ध कराने वाला करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ एक बुलेट ट्रेन परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। रेल राज्य मंत्री जालना रेलवे स्टेशन पर एक अंडरब्रिज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, '' यात्री ट्रेन खंड हमेशा घाटे में चलता है। चूंकि टिकट का किराया बढ़ने से यात्रियों पर असर पड़ता है, इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकते। महामारी के दौरान, रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।'' मंत्री ने कहा, ''केवल मालगाड़ियां ही राजस्व उत्पन्न करती हैं। महामारी के दौरान, इन ट्रेनों ने माल ढोने और लोगों को राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'' बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ शुरू की जाएगी क्योंकि यह लोगों के लिए आवश्यक है। दानवे ने कहा कि रेलवे ने ''वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर'' परियोजना शुरू की गई है, जो नवी मुंबई को दिल्ली से जोड़ेगी। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए जालना में एक अस्पताल को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मराठवाड़ा क्षेत्र को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार