लाइव न्यूज़ :

रेलवे का एलान, 18,000 करोड़ खर्च होंगे,  160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 14:31 IST

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बात कही। यादव ने अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन-2019 और 13 वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि परियोजना को शुरू होने के बाद उसे पूरा होने में चार साल लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय उद्योग परिसंघ ने यहां एयरोसिटी में रेलवे के साथ मिलकर इन दोनों कार्यक्रमों को आयोजित किया है।मुम्बई -अहमदाबाद मार्ग की वर्तमान बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उच्च गति ट्रेनें चलाना है।

रेलवे बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाकर व्यस्त दिल्ली-मुम्बई और दिल्ली-कोलकाता मार्गों पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की परियोजना जमीन पर उतारेगी।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बात कही। यादव ने अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन-2019 और 13 वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि परियोजना को शुरू होने के बाद उसे पूरा होने में चार साल लगेंगे।

भारतीय उद्योग परिसंघ ने यहां एयरोसिटी में रेलवे के साथ मिलकर इन दोनों कार्यक्रमों को आयोजित किया है। रेलवे का लक्ष्य दिल्ली-मुम्बई और दिल्ली-कोलकाता मार्गों पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा और मुम्बई -अहमदाबाद मार्ग की वर्तमान बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उच्च गति ट्रेनें चलाना है।

फिलहाल विभिन्न मार्गों पर ट्रेनों की अधिकतम औसत गति 99 किलोमीटर प्रति घंटा और हाल ही में दिल्ली-कानपुर खंड पर शुरू की गयी दिल्ली-वाराणसी भारत एक्सप्रेस 104 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार है।

रेल मंत्रालय के अनुसार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए बुनियादी ढांचों को उन्नत करना होगा जिसके तहत बाड़ लगाना, ट्रैक और सिग्नल प्रणाली को अद्यतन करना, मानवरहित फाटकों को हटाना आदि शामिल है। यादव ने कहा कि रेलवे ‘बदलाव के दौर’ से गुजर रहा है और वह ‘आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में है।’ उन्होंने कहा कि उसके तहत 68,000 किलोमीटर ब्रॉड गेज मार्ग का अगले तीन सालों में विद्युतीकरण किया जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी