लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: पहले बजरंगबली को अतिक्रमणकारी बता भेजा नोटिस, अब रेलवे ने मानी अपनी गलती

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 18:44 IST

रेलवे द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा था कि बजरंगबली ने रेलवे की भूमि पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है इसलिए रेलवे द्वारा उन्हें 7 दिन का समय दिया जा रहा है। रेलवे का यह नोटिस सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद विभाग की खूब किरकिरी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुरैना जिले का है मामलारेल विभाग ने बजरंगबली के नाम पर नोटिस भेजा थानोटिस में बजरंगबली को अतिक्रमणकारी बताया था

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना में रेल विभाग ने मंदिर में विराजमान भगवान बजरंगबली के नाम पर नोटिस भेजा था। रेलवे द्वारा भेजे गए नोटिस में बजरंगबली के अतिक्रमणकारी बताया गया था और उनसे सात के दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। इतना ही नहीं नोटिस में रेलवे ने ये भी कहा था कि अगर उन्होंने निर्धारित समय के अंदर अतिक्रमण को खुद ही नहीं हटाया तो रेलवे की तरफ से कार्रवाई की जाएगी और इसमें आने वाले खर्चे को बजरंगबली से ही वसूला जाएगा।

मुरैना में रेल विभाग के इस कारनामे के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला वैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। जब आलोचना हुई तो रेलवे की नींद टूटी और विभाग को अपनी गलती का एहसास हुआ। अब  रेल विभाग ने संशोधित नया नोटिस जारी किया है जिसमें बजरंगबली का नाम हटाकर  मंदिर के पुजारी का नाम जोड़ा गया है। 

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है। जिस रूट पर रेल लाइन बिछाई जा रही है उसके बीच में कुछ मकान और एक हनुमान जी का मंदिर भी अतिक्रमण की श्रेणी में आ रहा हैं। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे ने  8 फरवरी को नोटिस जारी किया जिसमें बजरंगबली को ही अतिक्रमणकारी बता दिया गया। 

रेलवे द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा था, "हनुमान जी ने रेलवे की भूमि पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है इसलिए रेलवे द्वारा उन्हें 7 दिन का समय दिया जा रहा है।"  रेलवे का यह नोटिस सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद विभाग की खूब किरकिरी हुई थी। जब सोशल मीडिया पर लोगों ने रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को टैग कर नोटिस की बात करनी शुरू की तब विभाग ने आनन-फानन में सुधार की कार्रवाई की और नया नोटिस जारी किया। 

टॅग्स :Railwaysmadhya pardeshहनुमान जीhanuman ji
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम