लाइव न्यूज़ :

रेलवे यात्रियों को ट्रेन में परोसेगा 'सात्विक भोजन', आईआरसीटीसी ने की नई पहल, जानिए इसकी खूबियों के बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2022 14:57 IST

आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा संचालित गोविंदा के रेस्तरां के जरिये 'सात्विक भोजन' मुहैया कराएगा। जिसके मेनू में डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिश, पनीर डिश के अलावा दाल मखनी जैसे सात्विक आहार शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअब ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को 'सात्त्विक भोजन' न मिलने की चिंताओं से मिलेगी मुक्ति आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को उपलब्ध करवाने जा रहा है 'सात्विक भोजन' की सुविधा आईआरसीटीसी 'सात्विक भोजन' की सुविधा की शुरूआत हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है

दिल्ली: भारतीय रेलवे अब ट्रेन में सफर करने वाले उन यात्रियों के लिए 'सात्विक भोजन' उपलब्ध करवाएगा, जो सफर में खाने की साफ-सफाई को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं।

भारतीय रेलवे के कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को उम्मीद है कि इस पहल से यात्रियों को 'सात्त्विक भोजन' न मिलने की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

आईआरसीटीसी 'सात्विक भोजन' की सुविधा की शुरूआत हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है। रेल यात्रियों के सफर के दौरान और रेलवे स्टेशनों पर भी खाने-पीने की जरूरतों को पूरा करने वाले आईआरसीटीसी के प्रवक्ता आनंद के झा ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, "हम यात्रियों को 'सात्विक भोजन' की सुविधा इंटरनेट के जरिये उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करते समय मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से हमारे पार्टनर रेस्तरां और फूड आउटलेट से अपनी पसंद का खाना बुक करने की आजादी होगी।"

समाचार वेबपोर्टल 'न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक जिन यात्रियों को सफर के दौरान 'सात्विक भोजन' की सुविधा चाहिए, उन्हें आईआरसीटीसी उनके बर्थ पर पहुंचाने का काम करेगा। इसके अलावा आनंद के झा ने कहा कि आईआरसीटीसी ने इससकी पहल स्वच्छता, सफाई के अलावा भारतीय लोगों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए किया है।

उन्होंने कहा, “यात्रियों के लिए यह सुविधा दिल्ली के इस्कॉन मंदिर (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा संचालित गोविंदा के रेस्तरां के जरिये मुहैया कराई जाएगी। 'सात्विक भोजन' की मेनू में डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिश, पनीर डिश के अलावा दाल मखनी जैसे सात्विक आहार शामिल होंगे।”

झा ने कहा, "यात्री 'सात्विक भोजन' पाने के लिए अपने टिकट के पीएनआर नंबर के आधार पर यात्रा के निर्धारित यात्रा समय से कम से कम दो घंटे पहले बुकिंग कर सकते हैं और इसके लिए यात्रियों को प्री-पेड या कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प मिलेगा।"

टॅग्स :आईआरसीटीसीRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील