लाइव न्यूज़ :

12 मई से चलने वाली ट्रेनों में रेलवे नहीं देगा यात्रियों को चादर और तौलिया, कम से कम डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन

By भाषा | Updated: May 11, 2020 17:29 IST

भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी चादर, भोजन और पानी साथ लेकर आएं, क्योंकि यात्रा के दौरान उनको ये चीजें उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करते हुए 12 मई से चलने वाली ट्रेनों के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा।

नई दिल्ली।भारतीय रेल ने कुछ चुनिंदा मार्गों पर वातानुकुलित यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करते हुए 12 मई से चलने वाली ट्रेनों के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसमे कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना शामिल है। मंगलवार, 12 मई से यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।

भारतीय रेल का कहना है कि सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी और इन विशेष ट्रेनों में सिर्फ वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बे होंगे, किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा।

भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी चादर, भोजन और पानी साथ लेकर आएं, क्योंकि यात्रा के दौरान रेलवे उन्हें सिर्फ डिब्बाबंद भोजन देगा, जिसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। सार्वजनिक परिवहन का कहना है कि इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण अधिकतम सात दिन के लिए होगा, फिलहाल आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगी, ट्रेन में टीटीई को किसी की टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी।

भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकते हैं लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराये का 50 प्रतिशत शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।

गौरतलब है कि उक्त विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग आज, 11 मई, से शुरू होगी। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) के जरिए की जा सकती है।

आरक्षण के दौरान प्राप्त टिकटों पर ‘क्या करें और क्या ना करें’स्पष्ट रूप से लिखा होगा। सिर्फ वैध आरक्षित टिकटधारकों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी, सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन बेहद कम स्टेशनों पर रुकेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे