लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के पीछे दौड़कर बच्चे को दूध पहुंचाने वाले CRPF जवान की पीयूष गोयल ने की तारीफ, कहा- उसैन बोल्ट को पछाड़ा

By प्रिया कुमारी | Updated: June 5, 2020 14:56 IST

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को दूध पहुंचाने वासे सीआपीएफ जवान इंदर अपने नेक काम के लिए खूब चर्चा में हैं। रेल मंत्री पियूष गोयल भी उनके इस काम के मुरीद हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ जवान इंदर यादव की रेल मंत्री ने की तारीफ, ऐथलीट उसैन बोल्ट से की तुलनारेल मंत्री ने सीआरपीएफ जवान इंदर को ईनाम देने की भी घोषणा की है।

कुछ दिन पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक सीआरपीएफ जवान ने एक महिला की 6 महीने की बेटी को चलती ट्रेन के साथ भागते हुए दूध का पैकेट पहुंचाया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद ये वीडियो वायरल हो गया है। हर तरफ उनके इस काम की तारीफ हो रही है। इस नेक काम के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल भी इस जवान के मुरीद हो गए हैं।

पीयूष गोयल ने सीआरपीएफ जवान इंदर यादव को सम्मान देने की घोषणा की है। साथ ही इंदर की तारीफ करते हुए कहा कि एक हाथ में राइफल और एक हाथ में दूध देखिये किस तरह भारतीय रेलवे ने उसैन बोल्ट को पछाड़ा। और अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने ये वीडियो शेयर भी किया है।

सोशल मीडिया पर भी इंदर की खूब चर्चा हो रही है। साफिया नाम की महिला जिसकी बेटी को दूध का पैकेट इस जवान ने पहुंचाया था, उसने भी खुद घर पहुंच कर धन्यवाद कहा था।

क्या था पूरा मामला

बीते दिनों कर्नाटक के बेलगांव से गोरखपुर के लिए श्रमिक ट्रेन जा रही थी। ट्रेन में साफिया और उसकी तीन माह की बच्ची के लिए दूध का पैकेट लेना भूल गई, रास्ते में जिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो साफिया ने दूध खरीदना चाहा लेकिन किसी कारण साफिया को दूध नहीं मिला। 

6 महिने की बच्ची भूख से बिलखती रही साफिया अपनी बेटी को मजबूरी में बिस्किट में पानी मिलाकर खिलाती रही, कुछ देर बाद श्रमिक ट्रेन भोपाल पहुंची। यहां पर भी साफिया दूध के लिए गुहार लगाती रही, इसी बीच स्टेशन पर तैनात एक सीआरपीएफ के जवान इंदर की नजर साफिया पर पड़ी, जवान ने तुरंत ही साफिया के लिए दूध की व्यस्था की, लेकिन जैसी ही जवान उसके पास पहुंचा ट्रेन खुल चुकी थी, ट्रेन की रफ्तार के साथ जवान ने भी दौड़ लगा दी उसके एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में दूध का पैकेट था। किसी तरह जवान ने खिड़की से दूध का पैकेट थमा दिया। 

टॅग्स :पीयूष गोयलसीआरपीएफभोपालभारतीय रेलप्रवासी भारतीय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह