लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री बनते ही अश्विनी वैष्णव ने लिया बड़ा फैसला, मंत्रालय में काम करने का बदला समय, अब होगी दो शिफ्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 9, 2021 08:25 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार संभालते ही रेलवे में बड़ा बदलाव किया है। अब मंत्रालय में रेल अधिकारी दो शिफ्टों में काम करेंगे और जल्द ही इस मद में और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के काम के समय में किया बदलावअब रेल मंत्रालय में दो शिफ्टों में होगा काम, पहला सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे और दूसरा 3 बजे से रात 12 बजे तकरेल मंत्री ने इस आदेश को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया है

दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार के बाद कई नए चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है । इसमें कई नए लोगों को मौका दिया गया है ।  रेल मंत्री के रूप में अश्विनी वैष्णव ने पदभार संभाला है । कार्यभार संभालते ही रेल मंत्री ने गुरूवार को  सबसे पहले अपने मंत्रालय में स्टाफ के काम करने का समय बदल दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय के स्टाफ अब दो शिफ्टों में काम करेंगे । यह सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक और शाम 3:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक रहेगा। साथ ही उन्होंने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है । 

रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह आदेश सिर्फ रेल मंत्री के कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है । हालांकि इसका आगे विस्तार हो सकता है। पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मंत्री पद की शपथ ली थी । उन्हें रेल मंत्रालय के साथ-साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी की भी जिम्मेदारी दी गई है । पद संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि वह पीएम मोदी द्वारा दिए गए काम को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे और हाशिए पर खड़े व्यक्ति की भी जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे । साथ ही पद सभालते ही वैष्णव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं । 

उड़ीसा से भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव पहले नौकरशाह रह चुके हैं । वही अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं । उन्होंने अपने कार्यकाल में कई शानदार काम किए थे । उड़ीसा के बालासोर में आए समुद्री तूफान के दौरान राहत पहुंचाने को लेकर वह चर्चा में आए थे । इसके बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था ।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवओड़िसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील