लाइव न्यूज़ :

रेलवे का निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:39 IST

Open in App

सीबीआई ने यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'कल्याण निरीक्षक' (वेलफेयर इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत अधिकारी को एक मृतक कर्मचारी की पत्नी से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी अनूपकुमार अवाले (46) को यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय से संबद्ध किया गया था। विज्ञप्ति के मुताबिक, बलारपुर में तैनात एक रेलवे कर्मचारी की पत्नी को उसके पति की मृत्यु के बाद रेलवे से लगभग 11 लाख रुपये की राशि मिलनी थी। कर्मचारी की अप्रैल में मृत्यु हुई थी। अवाले ने कथित तौर पर राशि जारी करने के लिए 2.40 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद पीड़िता ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को अवाले को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल