लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें उम्र, योग्यता और सैलरी

By वैशाली कुमारी | Updated: July 3, 2021 16:40 IST

बड़े साल बाद रेलवे में एक बार फिर से स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए कुछ वैकेंसी निकाली गई है। पश्चिम मध्य रेलवे यानी WCR ने स्टेशन मास्टर की 38 पदों पर भर्तियां निकाली है।

Open in App
ठळक मुद्देएससी/एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। ओबीसी के लिए उम्र सीमा 43 वर्ष है।पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा निकाली गई स्टेशन मास्टर की सैलरी 61,400 रुपए प्रतिमाह है।

भारतीय रेलवे समय समय पर छोटी मोटी वैकेंसी निकालता रहता है। कभी उत्तर मध्य रेलवे तो कभी पश्चिम  रेलवे विभिन्न प्रकार की पोस्टों के लिए भर्तियां निकालता रहता है।

बड़े साल बाद रेलवे में एक बार फिर से स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए कुछ वैकेंसी निकाली गई है। पश्चिम मध्य रेलवे यानी WCR ने स्टेशन मास्टर की 38 पदों पर भर्तियां निकाली है। यह भर्ती पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट पर निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 

अभ्यार्थियों की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ़ से निकाली गई इन भर्तियों के लिए अगर एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए वही अभ्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने मानता प्रताप विश्वविद्यालय विद्यालय से स्नातक किया हो। वहीं, अगर उम्र की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

स्टेशन मास्टर की सैलरी 61,400 रुपए प्रतिमाह

एससी/एसटी वर्ग के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। वह ओबीसी के लिए उम्र सीमा 43 वर्ष है। इन पदों पर वही अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो पहले से ही पश्चिम मध्य रेलवे में नौकरी कर रहे हैं।  वहीं अगर सैलरी की बात की जाए तो पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा निकाली गई स्टेशन मास्टर की सैलरी 61,400 रुपए प्रतिमाह है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2021 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई, 2021 है। अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा वहीं से अभ्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक है -  www.wrc.indianrailways.gov.in . 

अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और एप्टिट्यूड टेस्ट‌ के आधार पर ही ‌किया जायेगा। टेस्ट के बाद  मेडिकल टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद अंतिम में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रेलरेलवे भर्ती बोर्डपीयूष गोयलभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?