लाइव न्यूज़ :

रेलवे बोर्ड ने रेलकर्मियों के नाइट ड्यूटी भत्ते पर चलाई कैंची, बदले नियम, सिर्फ इन कर्मचारियों को होगा लाभ

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2020 10:39 IST

रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों को मिलने वाले रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते के नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके बाद से कई ऐसे कर्मचारी होंगे जिन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरेल कर्मचारियों को मिलने वाले रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते को लेकर बदला नियमजिनका मूल वेतन 43,600 रुपए है या इससे कम है, केवल उसे ही मिलेगा रात्रि भत्ता

रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों को मिलने वाले रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते पर बड़ा फैसला लिया है। नए नियम के अनुसार जिन रेल कर्मचारियों का मूल वेतन 43,600 रुपए है या इससे कम है, अब केवल उसी को रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले तक ऐसी कोई रोक नहीं थी।

बहरहाल, रेलवे बोर्ड की ओर से नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोको पायलट सहित टिकट चेकिंग कर्मी, गार्ड, स्टेशन मास्टर नाइट ड्यूटी भत्ते के बाहर होंगे।

इस आदेश के आने के बाद नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल की ओर से इसका विरोध करने की बात कही गई है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल मंत्री आरके पांडे ने बताया कि ये फैसला रेल कर्मचारी विरोधी है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

दूसरी ओर उत्तर रेलवे के लोको और आलमबाग कारखाने की इलेक्ट्रिकल ब्रांच के चुनाव में मणिकांत शुक्ल अध्यक्ष और प्रताप भानु सिंह शाखामंत्री चुने गए हैं। 

नॉर्दर्न रेलवे की ओर से पदाधिकारियों की चयन सूची जारी की गई। शाखा के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर दीपा शुक्ला, दिवाकर मिश्र, मनोज कुमार, अरविंद कुमार और वीरेंद्र कुमार यादव चुने गए हैं। 

सहायक सचिव पद पर अर्जुन चोपड़ा और राजीव कुमार पांडेय को चुना गया है जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अवधेश कुमार को मिली है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव