लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री वीरमणि के ठिकानों पर छापे

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:57 IST

Open in App

चेन्नई, 16 सितंबर सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी विभाग ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री के सी वीरमणि से संबंधित 20 से अधिक परिसरों और ठिकानों की बृहस्पतिवार को तलाशी ली। तिरुप्पत्तूर जिले के जोलारपेट्टई में उनके पैतृक स्थान पर भी तलाशी ली गयी।

तमिलनाडु में 2016-2021 तक अन्नाद्रमुक की सरकार में वाणिज्यिक कर विभाग संभालने वाले वीरमणि विभाग की जांच के दायरे में आने वाले पार्टी के तीसरे पूर्व मंत्री है। इससे पहले विजयभास्कर (पूर्व परिवहन मंत्री) और एसपी वेलुमणि (पूर्व नगर प्रशासन मंत्री) भी जांच के घेरे में आ चुके हैं।

विपक्षी दल ने वीरमणि के खिलाफ कार्रवाई को सत्तारूढ़ द्रमुक के अपने विरोधियों को ‘‘राजनीतिक रूप से’’ निशाना बनाने की कोशिश बताया और साथ ही कहा कि वह ऐसे ‘छापों’ से डरेगी नहीं।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने तिरुप्पत्तूर और चेन्नई में 20 से अधिक स्थानों पर छापे मारे थे। वीरमणि के खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने 2016-21 के दौरान तकरीबन 28 करोड़ रुपये तक की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की।

छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रमुक पूर्व मंत्रियों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने और ‘‘जनता के सामने पार्टी की छवि बिगाड़ने’’ की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह द्रमुक की अपने विभिन्न चुनावी वादों को पूरा न करने की अक्षमता से ध्यान भटकाने की कोशिश है। ऐसे वक्त में जब ग्रामीण नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है तो ऐसी कार्रवाई वीरमणि को चुनाव से संबंधित कार्य करने से रोकने की कोशिश है।’’

जिन नौ जिलों में अगले महीने ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं उनमें वेल्लोर, तिरुप्पत्तूर और रानीपेट शामिल हैं।

जयकुमार ने कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक ऐसे छापों से डरेगी नहीं। हम अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। पुलिस का इस्तेमाल कर अन्नाद्रमुक और उसके पूर्व मंत्रियों को डराने-धमकाने और उसकी छवि बिगाड़ने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल