लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना, दिल्ली में छापेमारी, प्रॉक्टर ने भी 'भड़काउ' भाषण पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:34 IST

शाहीन बाग प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस ने भी शरजील के भाषणों को लेकर उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया है।इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर असम और पूर्वोत्तर को बाकी देश से अलग करने की धमकी दी थी।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान “भड़काउ” भाषण देने के आरोपी शोध छात्र शरजील इमाम के खिलाफ कई राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की जा रही है। बिहार निवासी इमाम की तलाश में अपराध शाखा के पांच दल लगाए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र के पीएचडी छात्र इमाम को जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने भी तलब किया है।

उन्होंने इमाम से तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल समिति के समक्ष पेश होकर कथित भड़काऊ भाषण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने बताया, ‘‘मुख्य प्रॉक्टर के कार्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के दफ्तर से शरजील इमाम के खिलाफ 27 जनवरी की एक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में उन खबरों का हवाला दिया गया है जिनके मुताबिक शरजील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देते हुए संविधान में निहित देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा पैदा किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट में इमाम के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों का जिक्र किया गया है।’’

शाहीन बाग प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा उसके खिलाफ 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दिए गए एक भाषण को लेकर शनिवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया। 

असम पुलिस ने भी शरजील के भाषणों को लेकर उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया है।  इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर असम और पूर्वोत्तर को बाकी देश से अलग करने की धमकी दी थी।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मुंबईदिल्लीअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप