लाइव न्यूज़ :

राहुल ने लड़की को जलाने के मामले में नीतीश सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को कथित तौर पर जलाए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस घटना को चुनावी फायदे के लिउ छुपाया गया ताकि इस ‘कुशासन’ पर इस सुशासन की नींव रखी जा सके।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है- जिसने ये अमानवीय कार्य किया? या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?’’

खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को गांव के दबंगों ने जिंदा जला दिया था। लड़की का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।

राहुल गांधी ने जो खबर साझा की है उसमें दावा किया गया है कि चुनाव के कारण पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह