लाइव न्यूज़ :

'मीडिया, RSS, भाजपा नेताओं ने सच छुपाया है, श्रीलंका में भी यही हुआ...', शरद यादव से मिले राहुल गांधी फिर मोदी सरकार पर बरसे

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2022 14:04 IST

राहुल गांधी ने शुक्रवार को शरद यादव से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने दावा किया आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देशरद यादव से दिल्ली में उनके आवास पर राहुल गांधी ने मुलाकात की।राहुल ने कहा कि शरद यादव लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वे मिलने पहुंचे थे।राहुल ने इसके बाद शरद यादव के साथ मिलकर पत्रकारों से भी बात की और केंद्र सरकार पर हमला बोला।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरजेडी नेता शरद यादव से दिल्ली में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दावा किया कि मौजूदा नीतियों की वजह से भारत को आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

सच छुपा रहे हैं सभी...श्रीलंका में भी यही हुआ: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले 2-3 सालों में मीडिया, संस्थाओं, बीजेपी नेताओं, आरएसएस ने सच छुपाया है। धीरे-धीरे सच सामने आएगा। श्रीलंका में यही हुआ। वहीं सच्चाई सामने आई। भारत में सच सामने आएगा।'

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा, 'आप भारत की अर्थव्यवस्था और नौकरी की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते। जो आने वाला है उसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इस देश की रोजगार व्यवस्था, रीढ टूट चुकी है। छोटे और मध्यम व्यवसाय, छोटे दुकानदार, असंगठित सेक्टर हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।'

राहुल ने कहा, 'अर्थशास्त्री और नौकरशाह दूसरे देशों को देखकर अपनी योजना बनाते हैं। पीएम कहते हैं हमें उनके जैसा बनना है। ऐसा नहीं किया जा सकता। सबसे पहले हमें यह महसूस करना होगा कि हम कौन हैं और यहां क्या हो रहा है। उन्होंने कमर तोड़ दी है, अगले 3-4 साल में भयानक नतीजे देखने को मिलेंगे।'

शरद यादव से क्यों मिले राहुल गांधी 

इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार सुबह शरद यादव से मिलने पहुंचे। राहुल ने पत्रकारों से कहा कि शरद यादव लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि वे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने मुझे राजनीति के बारे में बहुत कुछ पढ़ाया है।'

वहीं शरद यादव से जब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका समर्थन किया। शरद यादव ने कहा, 'क्यों नहीं..अगर कोई 24 घंटे कांग्रेस को चला रहा है तो वह राहुल गांधी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इसके बाद ही कुछ बड़ा किया जा सकता है।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज