Ranchi MP-MLA Court: राहुल गांधी को समन, हाजिर होने का आदेश, आखिर क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Published: May 21, 2024 03:23 PM2024-05-21T15:23:43+5:302024-05-21T15:24:34+5:30

Ranchi MP-MLA Court: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।

Ranchi MP-MLA court issues summons congress mp Rahul Gandhi orders him to appear bjp mp amit shah | Ranchi MP-MLA Court: राहुल गांधी को समन, हाजिर होने का आदेश, आखिर क्या है मामला

file photo

Highlightsभाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था।याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें ठेस पहुंची है। कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। 

Ranchi MP-MLA Court: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया है। मंगलवार को कोर्ट ने राहुल गांधी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।

अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इस याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें ठेस पहुंची है और साथ ही पार्टी की छवि भी खराब हुई है। इस शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। 

Web Title: Ranchi MP-MLA court issues summons congress mp Rahul Gandhi orders him to appear bjp mp amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे