लाइव न्यूज़ :

Watch: कार चालक की करतूत, सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई गाड़ी; जानवर को कुचलकर आरोपी फरार

By अंजली चौहान | Updated: May 21, 2024 14:42 IST

Viral Video:गाजियाबाद में एक व्यक्ति द्वारा अपनी कार के नीचे शांति से सो रहे कुत्ते को कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक शख्स ने जानबूझकर सड़क पर सो रहे कुत्ते के ऊपर कार चढ़ा दी। शख्स की क्रूरता पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स उस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने शख्स की इस हरकत के लिए उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई है। 

भयावह घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग की कार को सड़क के कोने पर मुड़ते और बिजली के खंभे के बगल में सो रहे कुत्ते को कुचलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आगे कुत्ते को दर्द से कांपते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कुत्ता जीवित बचा या नहीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर कुत्ते की सेहत की परवाह किए बिना मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में ये सारी घटना कैद हो गई और एकाएक लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। 

घटना का वीडियो भले ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन इस घटना में अभी तक किसी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि इस जिले से इतनी भयावह घटना सामने आई है. इससे पहले अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद इलाके में एम4यू सिनेमा के पास चुपचाप बैठे एक कुत्ते को एक कार ने कुचल दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में देखा गया कि कार न सिर्फ एक बार बल्कि रिवर्स लेते हुए दो बार कुत्ते के ऊपर से गुजरी।

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने कुत्ते की मदद के लिए आगे आने या गाड़ी चला रहे व्यक्ति का सामना करने की हिम्मत नहीं की।

जुलाई 2023 में दिल्ली में फिर ऐसी ही घटना घटी। विकासपुरी इलाके में एक कुत्ते को गाड़ी ने कुचल दिया। घटना के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कार मालिक ने जानबूझकर कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और कुत्ते के हटने का भी इंतजार नहीं किया।

टॅग्स :वायरल वीडियोगाजियाबादPoliceसोशल मीडियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO