लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की एकजुटता के लिए ममता की महारैली को राहुल गांधी का साथ, चिट्ठी लिख कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2019 15:28 IST

तृणमूल कांग्रेस की निगाहें इस वक्त दिल्ली पर हैं और पार्टी शनिवार को कोलकाता में होने वाली ‘‘संयुक्त विपक्षी रैली’’ के लिये तैयार है। तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह रैली लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिये ‘‘मृत्यु-नाद’’ की मुनादी होगी।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मेगा रैली करने वाली है। लोकसभा चुनावों 2019 के पहले इसे विपक्ष के एकजुटता के उदारहण के तौर पर देखा जा रहा है। रैली में 19 क्षेत्रीय दलों ने अब तक समर्थन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रैली को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। राहुल गांधी ने  टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी को एक पत्र भी लिखा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में ममता को दीदी का संबोधन देते हुए मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में अपना समर्थन देने को कहा है।  राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, मोदी सरकार के खिलाफ ये एक सार्थक कदम है। जिसका कांग्रेस पार्टी भी समर्थन कर रही है। राहुल ने लिखा कि बंगाल की जनता हमेशा ही जनविरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है।

राहुल ने लिखा, मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। कांग्रेस की तरफ से रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। बता दें कि बंगाल में ममता समर्थकों के बीच दीदी के उपनाम से लोकप्रिय हैं। ज्यादातर अन्य दलों के नेता भी ममता के लिए इसी संबोधन का प्रयोग करते हैं। 

बीजेपी के लिए काल बनेगी तृणमूल की विशाल रैली 

तृणमूल कांग्रेस की निगाहें इस वक्त दिल्ली पर हैं और पार्टी शनिवार को कोलकाता में होने वाली ‘‘संयुक्त विपक्षी रैली’’ के लिये तैयार है। तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह रैली लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिये ‘‘मृत्यु-नाद’’ की मुनादी होगी।

भगवा पार्टी के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का संकल्प जताने के लिये कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार को होने वाली इस रैली में 20 से अधिक विपक्षी दलों के शिरकत करने की संभावना है।

तृणमूल को उम्मीद है कि इस रैली से ममता ऐसे नेता के तौर कर उभरकर सामने आयेंगी जो ‘‘अन्य दलों को साथ लेकर’’ चल सकती हैं और आम चुनावों के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दे सकती हैं।

विशाल विपक्षी रैली का आयोजन बनर्जी की सोच का नतीजा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा था कि लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां निर्णायक कारक साबित होंगी।(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल