लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi: ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ क्यों रखा!, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज, जानें एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 17:56 IST

न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ अविरल सिंह के कार्यालय के एक अधिकारी ने परिवाद दाखिल किये जाने की पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ रखे जाने से परिवादी की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।इस्लाम धर्म में पैगंबर मुहम्मद साहब से संबंधित है।‘नूरी’ शब्द का जिक्र कुराने मजीद सुरह नूर आयत 35 में भी है।

प्रयागराजः कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को उपहार में दिये गए ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ रखने को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यहां की एक अदालत में परिवाद दर्ज हुआ है। यह परिवाद आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने दर्ज कराया है।

मोहम्मद फरहान के वकील मोहम्मद अली (चिश्ती) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 200 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) अविरल सिंह की अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत सोमवार को परिवाद दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि परिवादी को विभिन्न समाचार पत्रों, राहुल गांधी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से ज्ञात हुआ कि राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को विश्व पशु दिवस पर एक ‘पपी’ भेंट किया, जिसका नाम ‘नूरी’ दिखाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ अविरल सिंह के कार्यालय के एक अधिकारी ने परिवाद दाखिल किये जाने की पुष्टि की।

वकील ने बताया कि ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ रखे जाने से परिवादी की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं क्योंकि ‘नूरी’ शब्द विशेष रूप से मुस्लिम धर्म से संबंधित है और इस्लाम धर्म में पैगंबर मुहम्मद साहब से संबंधित है। वकील ने कहा कि ‘नूरी’ शब्द का जिक्र कुराने मजीद सुरह नूर आयत 35 में भी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बच्चियों के नाम भी ‘नूरी’ हुआ करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिवादी (राहुल गांधी) के इस कृत्य से हमारी बच्चियों, बुजुर्गों और खासकर हमारे पैगंबर साहब की तौहीन हुई है। जब से इस्लाम धर्म का अविर्भाव हुआ है, तब से आज तक किसी भी मुस्लिम परिवार ने जानवर का नाम ‘नूरी’ नहीं रखा।’’

उन्होंने कहा कि परिवादी ने प्रतिवादी के इस कृत्य का विरोध देश के तमाम राष्ट्रीय समाचार चैनलों और अखबार में किया और राहुल गांधी को मीडिया के माध्यम से ‘पपी’ का नाम बदलने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी थी, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि अदालत ने आगामी आठ नवंबर को परिवादी को अपना बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है जिसके बाद दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद अदालत प्रतिवादी को तलब कर सकती है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज