लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर उड़ी राहुल गांधी की खिल्ली, ट्रॉल ने कहा- आपसे पहले मैं खुद को सबसे बेवकूफ समझता था

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 19, 2018 13:42 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। ट्रोलर्स ने एक बार फिर से उनकी पूरी छवि पर निशाना साधते हुए उन्हें इंटरटेनर बताया। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। वे कांग्रेस के पतन के लिए इकलौते जिम्मेदार हैं। उन्हीं के चलते कांग्रेस की यह हालत हुई है। जबकि कुछ ट्विटरबाज यह भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी के उदय से पहले वह खुद को सबसे बड़े वेबकूफ मानते थे। लेकिन जबसे राहुल गांधी का उदय हुआ वे खुद को बेवकूफ मानना बंद कर दिए।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलकर बधाई दी।

बर्थडे स्पेशल: राहुल गांधी के बचपन से लेकर जवानी तक, कुछ दुर्लभ तस्वीरें

राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी बधाई स्वीकार की।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी के महासचिव, स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य, पार्टी के सांसद, राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता आज सुबह ही 10 जनपथ पहुंच गये।

राहुल गांधी ने स्वीकारा था- स्पेनिश लड़की थी उनकी गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं की शादी

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा, 'हमारे नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। हमारी कामना है कि उनका संकल्प , प्रतिबद्धता और विनम्रता कांग्रेस को सत्य, न्याय और समता के लिए हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करती रहे।' राहुल गांधी आज 48 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए