बर्थडे स्पेशल: राहुल गांधी के बचपन से लेकर जवानी तक, कुछ दुर्लभ तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 19, 2018 01:00 PM2018-06-19T13:00:41+5:302018-06-19T13:00:41+5:30

Next

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी आज 48 साल के हो गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में अपने नेता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी में हैं।

राहुल गांधी ने 2004 में सक्रिय रूप से राजनीति में अपना पहला कदम रखा था।

भारतीय राजनीति में करीब 65 सालों तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी आज पूरी तरह से राहुल गांधी के ही कंधों पर है।

राहुल गांधी को साल 1981-83 तक सुरक्षा कारणों से अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी थी।

1994 में उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से कला स्नातक की उपलब्धि हासिल की है।

1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि भी ली है।

2004 में अमेठी से चुनाव जीत कर वह पहली बार संसद पहुंचे थे।