राहुल गांधी ने स्वीकारा था- स्पेनिश लड़की थी उनकी गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं की शादी

By पल्लवी कुमारी | Published: June 19, 2018 12:13 PM2018-06-19T12:13:21+5:302018-06-19T12:13:21+5:30

Happy Birthday Rahul Gandhi: ये पहली बार था जब राहुल गांधी ने अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बोला था। इसके बाद राहुल गांधी ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र नहीं किया।

Rahul gandhi love life relationship here is truth behind Spanish girlfriend Veronique | राहुल गांधी ने स्वीकारा था- स्पेनिश लड़की थी उनकी गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं की शादी

राहुल गांधी ने स्वीकारा था- स्पेनिश लड़की थी उनकी गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं की शादी

नई दिल्ली, 19 जून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिवस है। वो आज 48 वर्ष के हो गए हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ। 48 साल के राहुल गांधी इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। लेकिन राहुल की पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा अफवाह नहीं उड़ी है। हालांकि राहुल गांधी ने खुद एक बार खुलासा किया था कि एक वक्त वह रिलेशनशिप में थे लेकिन किसी वजह से उन्होंने उसे शादी नहीं की। तो आइए जानते है राहुल की प्रेम कहानी उन्ही जुबानी...

राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में की और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गये जहां उनके पिता ने भी पढ़ाई की थी। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि ली।

...तो आखिर क्यों राहुल गांधी अपने हर बयान को लेकर हो जाते हैं ट्रोल 

राहुल ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, जब वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल कॉलेज में डिग्री लेने गए थे तो वहीं उनकी मुलाकात उनकी गर्लफ्रेंड वेरोनिक से मिले थे।  2004 के अमेठी चुनाव अभियान के दौरान, राहुल ने इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार वृंदा गोपीनाथ से बात करते हुए बताया था कि  मेरी प्रेमिका का नाम वेरोनिक था। वह स्पेनिश है। वह एक वास्तुकार है। राहुल गांधी ने यह भी बताया था कि वह मेरी गर्लफ्रेंड थी लेकिन हम दोनों में शादी जैसी कोई बात नहीं बन पाई थी। 

राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में इसलिए खुलासा किया था क्यों कि 1998 में राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के अभियान दौरे के साथ मदद करने के लिए आए थे तो दिल्ली में इस बात की अफवाह थी कि राहुल की गर्लफ्रेंड का नाम जुआनिता है। दो  वेनेज़ुएला या कोलंबियाई है। राहुल ने इस अफवाह को सिरे से खारिज करते हुए बोला था कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम  वेरोनिक है और वह स्पेनिश है। वह एक वेट्रेस नहीं बल्कि एक वास्तुकार है।  बता दें कि एडगस्टन बर्मिंघम में भारत-इंग्लैंड विश्वकप क्रिकेट मैच देखते हुए राहुल की गर्लफ्रेंड वेरोनिक और उनको एक साथ देखा गया था। 

बर्थडे स्पेशल: प्राइवेट नौकरी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक कुछ ऐसा है राहुल गांधी का राजनीति सफर


ये पहली बार था जब राहुल गांधी ने अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बोला था। इसके बाद राहुल गांधी ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र नहीं किया। जब भी उनसे यह सवाल पूछा जाता है, उनका एक ही जवाब आता है कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

( सोर्स- outlookindia.com)
 

Web Title: Rahul gandhi love life relationship here is truth behind Spanish girlfriend Veronique

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे