लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कोरोना से मरने वाले भारतीयों को लेकर केंद्र पर कसा तंज, कहा- विज्ञान झूठ नहीं बोलता, पर मोदी बोलते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2022 09:45 IST

कोविड-19 महामारी के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए नजर आए। ऐसे में उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों का आंकड़ा साझा कर ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कोरोना से मरने वाले भारतीयों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कोविड महामारी के कारण 47 लाख भारतीयों की मौत हुई, 4.8 लाख नहीं जैसा कि सरकार ने दावा किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कोविड-19 महामारी के आंकड़ों को लेकर जमकर निशाना साधा। ऐसे में उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों का आंकड़ा साझा कर ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "कोविड महामारी के कारण 47 लाख भारतीयों की मौत हुई। 4.8 लाख नहीं जैसा कि सरकार ने दावा किया है। विज्ञान झूठ नहीं बोलता। मोदी बोलते हैं। उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने अपनों को खोया है। अनिवार्य चार लाख रुपए मुआवजे के साथ उनका समर्थन करें।" 

अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक तस्वीर भी साझा की है, जोकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए कई देशों के आंकड़े हैं। इन आंकड़ों के जरिए बताया गया है कि किस देश में कोरोना संक्रमण से कितने लोगों की मृत्यु हुई है। बताते चलें कि इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को लेकर भी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में गांधी ने मोदी सरकार पर एलआईसी की कम कीमत आंकने का आरोप लगाया था। 

ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एलआईसी का मूल्यांकन कम करके आंकने का आरोप लगाते हुए पूछा था कि भारत की सबसे मूल्यवान संपदा को "कौड़ियों के दाम" पर क्यों बेचा जा रहा है। सरकारी स्वामित्व वाले एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुदरा व संस्थागत निवेशकों के अंशदान के लिये खोले गए। आईपीओ नौ मई (सोमवार) को बंद होगा। एलआईसी ने निर्गम के लिए मूल्य दायरा 902-949 रुपया तय किया है। कुछ शेयर एलआईसी के कर्मचारियों एवं पॉलिसीधारकों के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं।

खुदरा निवेशक और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी जबकि पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "13.94 लाख कर्मचारी, 30 करोड़ पॉलिसीधारक, 39 लाख करोड़ की संपत्ति, शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न के लिहाज से दुनिया की नंबर एक कंपनी। इसके बावजूद मोदी सरकार ने एलआईसी की कीमत कम तय की।" कांग्रेस नेता ने पूछा, "आखिर भारत की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक कौड़ियों के भाव क्यों बेची जा रही है?" कांग्रेस ने पिछले मंगलवार को शेयरों के दाम पर भी सवाल उठाए थे और उनकी कीमत कम होने का आरोप लगाते हुए उन्हें 30 करोड़ पॉलिसीधारकों के भरोसे की कीमत पर कौड़ियों के दाम बेचने की बात कही थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप