लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- UPA द्वारा किए गए अच्छे कामों को भाजपा ने किया बर्बाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 27, 2022 20:51 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने यूपीए द्वारा किए गए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री सत्ता भोग रहे हैं और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कश्मीर में लक्षित हत्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला किया।उन्होंने केंद्र सरकार पर यूपीए द्वारा अतीत में किए गए अच्छे कामों को नष्ट करने का आरोप लगाया।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "इस साल, कश्मीर में 30 टार्गेटिड किलिंग्स हो चुकी हैं।"

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कश्मीर में लक्षित हत्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर यूपीए द्वारा अतीत में किए गए अच्छे कामों को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "इस साल, कश्मीर में 30 टार्गेटिड किलिंग्स हो चुकी हैं। पंडितों का पलायन तेजी से बढ़ रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा ने यूपीए द्वारा किए गए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री सत्ता भोग रहे हैं और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।" गांधी का यह ट्वीट तब आया जब उनकी पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में अपने आठ साल के शासन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय की दुर्दशा पर मोदी सरकार से एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

दिन में पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने केवल शून्य सहिष्णुता की बात करने के लिए भगवा खेमे पर निशाना साधा और कहा कि इसका सही अर्थ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा प्रदर्शित किया गया था। खेड़ा ने आरोप लगाया कि कश्मीरी पंडितों के कर्मचारियों को उनकी इच्छा के खिलाफ घाटी में काम पर लौटने की धमकी दी जा रही है।

कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में पवन खेड़ा ने कहा, "शोपियां जिले जैसी जगह जहां 32 साल से कश्मीरी पंडित रह रहे हैं और कभी नहीं भागे, अब जाने को मजबूर हैं। इस दिवाली के दौरान 15 परिवार क्षेत्र से भाग गए।" उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के 70 मंत्री कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन उनमें से एक में भी कश्मीरी पंडितों के शिविरों में जाने की हिम्मत नहीं है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीPawan Kheraकांग्रेसUPA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज