लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर राजा को आता है गुस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 28, 2022 12:28 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि युवा देश की संपत्ति है, लेकिन भाजपा उन्हें लायबिलिटी दिखा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है।उन्होंने ये भी कहा कि सच तो ये है- रोजगार देना इनके बस की बात नहीं।इससे पहले राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया था। 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि युवा देश की संपत्ति है, लेकिन भाजपा उन्हें लायबिलिटी दिखा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को यानी 1000 में से सिर्फ तीन को।"

अपने ट्वीट में गांधी ने आगे लिखा, "बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोजगार देना इनके बस की बात नहीं। युवा देश का ‘Asset’ है, भाजपा उन्हें ‘Liability’ दिखा रही है।" बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया था। 

उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, "सिलेंडर 1053 रुपए का क्यों? दही-अनाज पर जीएसटी क्यों? सरसों का तेल 200 रुपए क्यों? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 एमपी को गिरफ्तार और 23 एमपी को निलंबित किया। राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है।"

टॅग्स :राहुल गांधीमोदी सरकारबेरोजगारीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल