लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा, 'भाजपा राज में दुनिया का दूसरा अमीर शख्स यहीं का है, लाखों बेरोजगार भी यहीं पर हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2022 21:15 IST

राहुल गाधी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि इस पार्टी की सोच इस देश को, देश के लोगों को बांटने की है। धर्म की आड़ में लोगों के दिलों में नफरत का बीज बो रही भाजपा देश को तोड़ने की नीति पर चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म की आड़ में लोगों के दिलों में नफरत का बीज बो रही भाजपा देश तोड़ने की नीति पर चल रही हैभाजपा का एक ही मकसद है कि इस देश को धर्म और समुदाय के नाम पर बांटना हैभाजपा राज में दुनिया का दूसरा सबसे अमीर शख्स इसी देश का है और लाखों बेरोज़गार भी इसी देश में हैं

मलप्पुपम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की सोच के खिलाफ दक्षिण भारत से 'भारत जोड़ो अभियान' की शुरूआत करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम में केंद्रीय सत्ता पर काबिज भगवा पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सोच इस देश को, इस देश के लोगों को बांटने की है। धर्म की आड़ में लोगों के दिलों में नफरत का बीज बो रही भाजपा देश तोड़ने की नीति पर चल रही है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे देश में दुनिया का दूसरा सबसे अमीर इंसान है और वहीं दूसरी ओर लाखों लोग बेरोज़गार हैं। ये सब उस नफरत के परिणाम हैं जो वे (भाजपा) फैलाते हैं। उनकी नीति इस तरह से बनाई जाती हैं जो भारत के आम लोगों को नुकसान पहुंचाए।"

मोदी सरकार के प्रबल विरोधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चोट करते हुए कहा, "नोटबंदी, जीएसटी, कृषि क़ानूनों से किसको नुकसान हुआ और किसको फायदा हुआ? इसका जवाब है कि इन सारे क़ानूनों से सिर्फ कुछ ही सीमित लोगों को फायदा पहुंचा और बड़ी संख्या में भारतीय लोगों को नुकसान हुआ।"

उन्होंने 'भारत जोड़ो अभियान' के पक्ष में जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि देश को आज जरूरत है कि वो मोदी सरकार की नीतियों को बारीकी से समझे। देश के लिए क्या भला है और क्या बुरा है, ये देश के लोगों को खुद तय करना होगा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, वो वह शुरू से भाजपा की फांसीवादी नीतियों और सोच से इस देश को आगाह करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आज सभी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। उन्हें खास एजेंडे पर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल लिया जा रहा है और कोई उस पर लगाम लगाने वाला नहीं है।

देश में बेरोजारी और भूखमरी तेजी से पैर फैला रही है लेकिन उसके खिलाफ नीतियां बनाने की बजाय सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है और इस देश के आम नागरिकों की जेब पर डाका डालकर अपने कुछ उद्योगपति मित्रों की जेब भरने में लगी हुई है।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPभारत जोड़ो यात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल