लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- प्रधानमंत्री चाहे कुछ भी कहें, ‘इंडिया’ मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2023 15:48 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को देश का अब तक का सबसे 'दिशाहीन' गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा कि यह विपक्षी गठबंधन मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा।राहुल गांधी ने कहा कि हम राज्य के सभी लोगों के जीवन में प्यार और शांति वापस लाएंगे।उन्होंने कहा कि हम मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) पर निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस गठबंधन को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन यह 'इंडिया' है, जो मणिपुर को मरहम लगाने तथा हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेगा। 

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह विपक्षी गठबंधन मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''मोदी जी, आप हमें जो चाहें संबोधित कर लें। हम 'इंडिया' हैं। हम मणिपुर को मरहम लगाने और हर महिला एवं बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम राज्य के सभी लोगों के जीवन में प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेंगे।'' 

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को देश का अब तक का सबसे 'दिशाहीन' गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला