लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उठाया पेगासस का मुद्दा, बोले-"मेरे फोन में था पेगासस, खुफिया अधिकारियों ने संभल कर बात करने के लिए कहा था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 3, 2023 11:30 IST

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये व्याख्यान में कहा कि भारत में केवल मेरे फोन पर ही नहीं बल्कि अन्य नेताओं, पत्रकारों, उद्योगपतियों के भी मोबाइल फोन में पेगासस डाला गया था और उनके जरिये जासूसी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उठाया पेगासस का मुद्दा राहुल गांधी ने कहा कि खुद उनके फोन में पेगासस डाला गया था और जासूसी की गई थी राहुल गांधी ने कहा कि फोन में पेगासस की जानकारी मुझे खुफिया अधिकारियों से मिली

लंदन: ब्रिटेन दौरे पर गये राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस का मुद्दा उठाया और अपने व्याख्यान में भारत की लोकतांत्रिक स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि खुद उनके फोन में पेगासस डाला गया था और उसके जरिये मेरी जासूसी की जा रही थी।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में केवल मेरे फोन पर ही नहीं बल्कि अन्य नेताओं, पत्रकारों, उद्योगपतियों के भी मोबाइल फोन में पेगासस डाला गया था और उनके जरिये जासूसी की गई थी। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये व्याख्यान में राहुल गांधी ने कहा, "मेरे फोन में पेगासस है, इसकी जानकारी मुझे खुफिया अधिकारियों से मिली। उन्होंने मुझसे कहा आप थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आपके फोन की रिकॉर्डिंग हो रही है।"

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर राहुल गांधी ने आक्रामक तरीके से कहा, "भारत में केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ ही मामले दर्ज किए जाते हैं। जैसे उन्होंने मेरे खिलाफ ही कई आपराधिक मामले दर्ज किये हुए हैं लेकिन चूंकि हम लोकतांत्रिक देश हैं। इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए था।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, "एक विपक्षी नेता के तौर पर मेरा मानना है कि जब सरकार मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह से हमला करती है, तो लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल हो जाता है।"

उन्होंने कहा कि भारत में जनता से संवाद करने पर भी हमले हो रहे हैं। भारतीय संसद की मौजूदा तस्वीर को देखें तो जो भी विपक्षी नेता सत्ता के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हैं। उनकी आवाज को जबरन खामोश करा दिया जाता है। उनके खिलाफ छापे मारे जाते हैं, उन्हें जेल डाल दिया जाता है। सरकार विपक्षी दल के नेताओं की निगरानी करती है और उन्हें धमाकाती है।

मालूम हो कि राहुल गांधी के आरोपों के इतर बीते साल सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस आरोपों को लेकर एक समिति का गठन किया था। सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने जांच में पाया था कि 29 फोन में की गई जांच में पेगासस के कोई सबूत नहीं मिले हैं लेकिन पांच फोन में ऐसे संदिग्ध मेलवेयर मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा था कि पांच फोन में मेलवेयर मिला था, लेकिन जांच समिति ने कोर्ट के सामने कहा था कि यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह पेगासस ही है।

टॅग्स :राहुल गांधीPegasusपेगासस स्पाईवेयरमोदी सरकारCambridgeBJPmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?