लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi: "चुनाव आयोग उन्हें बचा रहे जो लोकतंत्र को खत्म कर रहे...", प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

By अंजली चौहान | Updated: September 18, 2025 11:13 IST

Rahul Gandhi Live: राहुल गांधी आज कांग्रेस मुख्यालय में वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉनफ्रेंस कर रहे हैं।

Open in App

Rahul Gandhi Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 'वोट चोरी' को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है। लंबे समय से राहुल गांधी बीजेपी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग उन लोगों को बचा रहा है जो लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि यह कैसे किया जा रहा है और कहा कि उन्हें इसके 100 प्रतिशत सबूत मिले हैं। राहुल गांधी ने कहा, "मैं इस मंच पर ऐसा कुछ नहीं कहूँगा जिसके 100 प्रतिशत सबूत न हों।"

राहुल गांधी की "वोट चोरी" के आरोपों की श्रृंखला में यह दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इससे पहले 7 अगस्त को हुई अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी कराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था और दावा किया था कि चुनाव आयोग एक व्यवस्थित हेरफेर का हिस्सा है।

शरद पवार ने राहुल गांधी की 'हाइड्रोजन बम' टिप्पणी पर कहा कि पहली बार, लगभग 300 गैर-भाजपा सांसदों, जिनमें मैं, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं, ने संसद से बहिर्गमन किया और विरोध प्रदर्शन किया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि 1 सितंबर को अपनी मतदाता अधिकार यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही "वोट चोरी" के खुलासे का "हाइड्रोजन बम" लाएगी और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPमोदी सरकारकांग्रेसबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?